भारत का
प्राचीन इतिहास
का महत्वपूर्ण प्रश्न
1. पश्चिमोत्तर भारत के किस नदी घाटी क्षेत्र में पुरा पाषाण के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?
(a) सिन्धु
(b) झेलम
(c) रावी
(d) सोहन
2. कृषि का प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ है?
(a) कोल्डिहवा
(b) मेहरगढ़
(c) कालीबंगा
(d) देवपाड़ा
3. भारत में पुरापाषाण कालीन औजारों की खोज किसने की थी?
(a) रॉर्बट क्लाइव
(b) आर. डी. साहनी
(c) रार्बट बुस फुट
(d) रिजले
4. प्राचीनतम आहत सिक्के को साहित्य में क्या कहा जाता था?
(a) काषार्पण
(b) पण्य
(c) दीनार
(d) स्वार्षण
5. स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद भारत के किस राज्य में हड़प्पा संस्कृति के सर्वाधिक स्थल खोजे गए?
(a) हरियाणा
(c) गुजरात
(b) राजस्थान
(d) महाराष्ट्र
6. सिन्धु घाटी सभ्यता काल में कौन-सी लिपि सर्वाधिक प्रचलित थी?
(a) कीलाक्षर लिपि
(b) भावचित्रात्मक लिपि
(c) देवनागरी लिपि
(d) आरमाइक लिपि
7. निम्नलिखित में से हड़प्पा सभ्यता के मेहरगढ़ पुरास्थल में किस प्रकार के घर के अवशेष मिले हैं?
(a) आयताकार या वृत्ताकार
(b) वर्गाकार या आयताकार
(c) त्रिकोणीय या वृत्ताकार
(d) वृत्ताकार या वर्गाकार
8. मेसोपोटामिया के साक्ष्यों में हड़प्पा स्थलों के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है?
(a) दृसद्धति
(b) सुवस्तु
(c) मेलूहा
(d) परुष्णी
9. हड़प्पाकालीन किस स्थल पर पूर्णतः किलेबन्दी का प्रमाण मिला है?
(a) चन्हूदड़ो
(b) लोथल
(c) धौलावीरा
(d) कालीबंगा
10.निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा संस्कृति में पाई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण नहीं हुआ था?
(a), गाय
(b) हाथी
(c) गैंडा
(d) बाघ
11. मृण-पट्टिका पर उत्कीर्ण सींगयुक्त देवता की कृति प्राप्त हुई है
(a) बनावली से
(c) लोथल से
- (b) कालीबंगा से
(d) सुरकोटड़ा से
12. निम्नलिखित सभ्यताओं का उत्तर से दक्षिण का सही क्रम कौन-सा है?
(a) माया-एजटेक-मुइस्का-इंका
(b) माया-मुडस्का-इंका-एजटेक
(c) एजटेक-मुइस्का-माया-इंका
(d) एजटेक-माया-मुइस्का-इंका
13. हड़प्पा के लोग भारत में वर्तमान से सोना लाते थे।
(a) तेलंगाना
(c) तमिलनाडु
(b) केरल
-(d) कर्नाटक
14. हड़प्पा का उत्खनन करने वाला प्रथम पुरातत्वविद्, जो इसके महत्त्व को नहीं समझ पाया था
(a) ए. कनिंघम
(b) सर जॉन मार्शल
(c) मार्टिमर ह्वीलर
(d) जॉर्ज एफ. डेल्स
15. सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में भारत का प्राचीन नाम 'भारतवर्ष' का उल्लेख मिलता है?
(a) अंगुत्तर निकाय
(b) अर्थशास्त्र
(c) अष्टाध्यायी
(d) इण्डिका
16. ऋग्वैदिक काल में 'अधिकारियों' के समूह को क्या कहा जाता था?
(a) क्षत्रप समूह
(c) रत्निन
(b) ईशान
(d) विशिष्ट जन
17. उस विकल्प का चयन कीजिए, जो अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों कथनों के सम्बन्ध में सत्य है?
A. दशराज्ञ युद्ध का वर्णन ऋग्वेद के 7वें मण्डल में किया गया है।
B. ऋग्वेदकालीन शासक सुदास भरतों का नेता था और उसके पुरोहित वशिष्ट थे।
कूट
(a) R सत्य है, किन्तु A असत्य है।
(b) कथन A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
( c) A सत्य है, किन्तु R असत्य है।
(d) कथन A और R दोनों सत्य हैं, किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
18. ऋग्वेद के किस मण्डल में दसराज्ञ युद्ध का उल्लेख मिलता है?
(a) 7वें मण्डल में
(b) 8वें मण्डल में
(c) 9वें मण्डल में
(d) 10वें मण्डल में
19. उत्तर वैदिक काल में लोहे के साक्ष्य का उल्लेख सर्वप्रथम कहाँ से प्राप्त होता है?
(a) आलमगीरपुर
(b) बहावलपुर
(c) अतरंजीखेड़ा
(d) कौशाम्बी
20. सत्यकाम जाबाल की कथा, जो अनब्याही माँ होने के लांछन को चुनौती देती है, उल्लेखित है
(n) जाबाल उपनिषद् में
(b) प्रश्नोपनिषद् में
(c) छान्दोग्य उपनिषद् में
(d) कवेपनिषद् में
21. सर्ग, प्रतिसर्ग, वंश, मन्वन्तर और वंशानुचरित संकेतक है
(a) वेदों
(c) उपनिषद्
(b) पुराणों के
(d) सूत्रों के
22. 'आयुर्वेद' अर्थात् 'जीवन का विज्ञान' का उल्लेख सर्वप्रथम मिलता है
(a) आरण्यक में
(b) सामवेद में
(c) यजुर्वेद में
(d) अथर्ववेद में
23. 'गो' शब्द, जिसका अर्थ गाय है, से बहुत सारे शब्द व्युत्पन्न हुए हैं। वैदिक काल में एक धनी व्यक्ति को कहा जाता था।
(a) गोत्र
(b) गोमत
(c) गवेषणा
(d) गवाक्ष
24. जैन धर्म के अन्तिम तीर्थंकर महावीर ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?
(a) पाटलिपुत्र
(b) पावापुरी
(c) वल्लभी
(d) राजगृह
25. 'लायन कैपिटल' का निर्माण बुद्ध के की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में किया गया था।
(a) ज्ञान प्राप्ति
(b) निधन
(c) घर परित्याग
(d) प्रथम उपदेश
26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बौद्धमत में निर्वाण की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करता है?
(a) तृष्णारूपी अग्नि का शमन
(b) स्वयं की पूर्णतः अस्तित्व हीनता
(c) परमानन्द एवं विश्राम की स्थिति
(d) धारणातीत मानसिक अवस्था
27. भारत की धार्मिक प्रथाओं के सन्दर्भ में 'स्थानकवासी' सम्प्रदाय का सम्बन्ध किससे है?
(a) बौद्धमत
(c) वैष्णवमत
(b) जैन मत
(d) शैवमत
28. निम्नलिखित में कौन 'प्रस्थानत्रयी' में सम्मिलित नहीं है?
(a) भागवत
(c) ब्रह्मसूत्र
(b) भगवद्गीता
(d) उपनिषद्
29. धर्मनिरपेक्ष साहित्य राजतरंगिणी की रचना किसने की थी?
(a) कौटिल्य
(b) विल्हण
(c) कल्हण
(d) शुद्रक
30. पुराणों में मगध साम्राज्य के किस शासक को 'सर्वक्षत्रान्तक' क्षत्रियों का नाश करने वाला कहा गया है?
(a) बिम्बिसार
(b) अजातशत्रु
(c) महापद्मनन्द
(d) घनानन्द
31. सीरियाई राजदूत डाइमेकस किसके शासनकाल में भारत आया था?
(a) चन्द्रगुप्त मौर्य
(c) अशोक
(b) बिन्दुसार
(d) धनानन्द
32. मथुरा किस राजवंश की दूसरी राजधानी थी?
(a) मौर्य
(b) गुप्त
(d) मौखरि
(c) कुषाण
33. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन प्राचीन भारत की श्रेणी व्यवस्था के बारे में असत्य है?
(a) श्रेणी व्यापारियों और कारीगरों का संगठन थी
(b) उत्पादित वस्तुओं की गुणवत्ता और कीमत सम्बन्धित श्रेणी द्वारा निर्धारित की जाती है
(c) श्रेणी अपने सदस्यों के आचरण पर भी नियन्त्रण रखती थी।
(d) श्रेणी व्यवस्था मात्र उत्तर भारत में प्रचलित थी
34. मालवा क्षेत्र पर मगध की सत्ता का विस्तार निम्न में से किसके शासनकाल में हुआ था?
(a) बिम्बिसार
(b) अजातशत्रु
(c) उदयभद्र
(d) शिशुनाग
35. किस अभिलेख में सर्वप्रथम सती प्रथा होने का उल्लेख मिलता है?
(a) जूनागढ़ अभिलेख
(b) नासिक अभिलेख
(c) हाथी गुफा अभिलेख
(d) एरण अभिलेख
36. निम्नलिखित में से किस मौर्य राजा को देवानामप्रियदर्शी के नाम से जाना जाता था?
(a) बिन्दुसार
(b) सम्प्रति
(c) शतधन्वन
(d) अशोक
37. मौर्य प्रशासन में शीर्ष अधिकारियों को क्या कहा जाता था?
(a) तीर्थ
(c) विषयक
(b) मन्त्रिमण्डल
(d) संस्था
38. कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने किस बौद्ध भिक्षु से बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी?
(a) नागसेन
(c) पुरुगुप्त
(b) भानुगुप्त
(d) उपगुप्त
39. शासन के कितने वर्षों के बाद अशोक ने बोधगया की यात्रा की थी?
(a) 10वें वर्ष
(b) 12वें वर्ष
(c) 13वें वर्ष
(d) 15वें वर्ष
40. निम्न में से कौन अशोक के अभिलेख को समझने (पढ़ने) वाला पहला विद्वान था?
(a) वी. गॉर्डन चाइल्ड
(b) जेम्स टेलर
(c) अलेक्जेण्डर कनिंघम
(d) जेम्स प्रिन्सेप
41. मौर्य शासनकाल के दौरान भू राजस्व की दर निर्धारित थी
(a) 1/2 भाग
(b) 1/4 भाग
(c) 1/6 भाग
(d) 1/8 भाग
42. राजकीय टकसाल के अधिकारी को क्या कहा जाता था?
(a) टकसाल अध्यक्ष
(b) मुद्रालय अध्यक्ष
(c) लक्षणाध्यक्ष
(d) कर्षाणाध्यक्ष
43. किस पुराण में मौर्य वंश के सम्बन्ध में अधिक ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त होती है?
(a) मत्स्य पुराण
(b) वायु पुराण
(c) भागवत पुराण
(d) विष्णु पुराण
44. निम्नलिखित में से किस अभिलेख में चन्द्रगुप्त और अशोक दोनों का उल्लेख किया गया है?
(a) गौतमीपुत्र शातकर्णी की नासिक प्रशस्ति
(b) महाक्षत्रप रुद्रदामन का जूनागढ़, अभिलेख
(c) अशोक का गिरनार अभिलेख
(d) स्कन्दगुप्त का जूनागढ़ अभिलेख
45. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों तथा वीरगाथाओं को कण्ठस्थ करना निम्नलिखित में किसका व्यवसाय था?
(a) श्रवण
(c) अग्रहारिक
(b) परिव्राजक
(d) मागध
46. भारत में एक शक्तिशाली सातवाहन राजवंश था।
(a) पूर्वी
(b) पश्चिम
(c) उत्तरी
(d) दक्षिण
47. चोल साम्राज्य के दौरान ब्राह्मणों को दी गई भूषि के लिए निम्नलिखित में से किस शब्द का उपयोग किया जाता था?
(a) तिरुनमटुकन्नी
(c) ब्रह्मदेय
(b) वेल्लनवगाइ
(d) शालाभोग
48. चोल प्रशासन में गाँवों में सदन होती थी, जो मुख्य रूप से ब्राह्मणों द्वारा बसाई गई थी।
(a) नगरम्
(c) ठर
(b) सभा
(d) खिल्य
49. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर चोल वंश के शासन के दौरान मन्दिर नगर के रूप में विकसित हुआ?
(a) अहमदनगर
(c) अहमदाबाद
(b) अजमेर
(d) भिल्लस्वामिन
50. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर पाण्ड्य साम्राज्य का बन्दरगाह था?
(a) विरुधुनगर
(c) कोरकाई
(b) तेन्कासी
(d) डिंडिगुल
51. दिल्ली के मेहरौली में स्थित लौह स्तम्भनिम्नलिखित में से किस गुप्त शासक से सम्बन्धित है?
(a) स्कन्दगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) कुमारगुप्त
(d) चन्द्रगुप्त द्वितीय
52. सुदर्शन झील का विवरण गिरनार (जूनागढ़) के एक शिलालेख में उल्लिखित है, जिसकी रचना शक शासक की उपलब्धियों को दर्ज करने के लिए की गई थी।
(a) रुद्रदामन प्रथम
(b) रुद्रसिम्हा तृतीय
(c) कनिष्क
(d) चन्द्रगुप्त
53. हूणों के आक्रमण से भारत की सुरक्षा करने का श्रेय किस गुप्त शासन को जाता है?
(a) समुद्रगुप्त
(c) कुमार गुप्त
(b) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) स्कन्दगुप्त
54. निम्नलिखित में से कौन-सा राजा हर्षवर्द्धन के सन्दर्भ में सही नहीं है?
(a) हर्षचरित, हर्षवर्द्धन पर रचित एक जीवनी है
(b) हर्षवर्द्धन के दरबारी कवि हरिषेण थे
(c) ह्वेन-त्सांग काफी समय के लिए हर्ष के दरबार में रहे
(d) लगभग 1400 वर्ष पूर्व हर्षवर्द्धन ने शासन किया था
55. कश्मीर के मार्तण्ड सूर्य मन्दिर का निर्माण किसने करवाया था?
(a) जैनुल आबादीन
(b) ललितादित्य मुक्तापीड
(c) अशोक
(d) रानी दीद्दा
56. पालों, प्रतिहारों और के बीच त्रिपक्षीय संघर्ष हुआ।
(a) राष्ट्रकूटों
(c) चालुक्यों
(b) चन्देलों
(d) मौखरियों
57. नागभट्ट निम्नलिखित में से किस राजवंश के राजा थे?
(a) रेड्डी
(b) प्रतिहार
(c) काकतीय
(d) वर्द्धन
58. राष्ट्रकूट राजा दन्तिदुर्ग द्वारा परास्त अन्तिम चालुक्य शासक था।
(a) विक्रमादित्य प्रथम
(b) पुलकेशिन द्वितीय
(c) विक्रमादित्य द्वितीय
(d) कीर्तिवर्मन द्वितीय
59. एलोरा का भव्य कैलाश मन्दिर किस राष्ट्रकूट राजा के शासनकाल के दौरान बनाया गया था?
(a) इन्द्र तृतीय
(b) अमोघवर्ष
(c) गोविन्द तृतीय
(d) कृष्ण प्रथम
60. आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठ कहाँ स्थित हैं?
(a) श्रृंगेरी, द्वारका, जोशीमठ, प्रयाग
(b) द्वारका, जोशीमठ, प्रयाग, काँची
(c) जोशीमठ, द्वारका, पुरी, श्रृंगेरी
(d) पुरी, श्रृंगेरी, द्वारका, वाराणसी
61. गुप्तों के पतन के बाद भारत के विभिन्न भागों में विभिन्न साम्राज्यों का उदय हुआ। उनमें से मौखरियों का उदय निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में हुआ था?
(a) कन्नौज
(c) कुन्नूर
(b) वल्लभी
(d) थानेसर
62. वल्लभी, जो प्राचीन भारत का एक शहर था, पाँचवीं से आठवीं शताब्दी तक राजवंश की राजधानी थी।
(a) चालुक्य
(b) मैत्रक
(c) पल्लव
(d) वाकाटक
1 (d)
2 (b)
3 (c)
4 (a)
5 (c)
6 (b)
7 (b)
8 (c)
9 (d)
10 (a)
11 (b)
12 (d)
13 (d)
14 (a)
15 (c)
16 (c)
17 (d)
18 (a)
19 (c)
20 (c)
21 (b)
22 (d)
23 (b)
24 (b)
25 (d)
26 (a)
27 (b)
28 (a)
29 (c)
30 (c)
31 (b)
32 (c)
33 (d)
34 (d)
35 (d)
36 (d)
37 (a)
38 (d)
39 (a)
40 (d)
41 (c)
42 (c)
43 (d)
44 (b)
45 (d)
46 (d)
47 (c)
48 (b)
49 (d)
50. (c)
51 (d)
52 (a)
53 (d)
54 (b)
55 (b)
56 (a)
57 (b)
58 (d)
59 (d)
60 (c)
61 (a)
62 (b)
0 टिप्पणियाँ